सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attack on NRI in Haripur; police skeptical of claims that shots were fired.

Panchkula News: हरिपुर में एनआरआई पर हमला, गोली चलने के दावे पर पुलिस को संदेह

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Attack on NRI in Haripur; police skeptical of claims that shots were fired.
विज्ञापन
चार युवकों पर लाठी-रॉड और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सेक्टर-4 हरिपुर में शनिवार शाम हुई वारदात, घायल एनआरआई का सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उपचार जारी
पुलिस को मेडिकल जांच में गोली लगने के संकेत नहीं मिले, आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटीं

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-4 हरिपुर में शनिवार शाम एक एनआरआई पर चार युवकों ने हमला कर दिया। घायल बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने लाठी, रॉड और धारदार हथियारों से हमला करने के साथ उन पर गोली भी चलाई, जो उनके दाहिने हाथ को छूते हुए निकल गई। हालांकि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गोली लगने के दावे पर शंका जताई है। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में गोली नहीं, बल्कि किसी धारदार हथियार से लगी चोट के निशान मिले हैं।
घायल बलविंदर सिंह का सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके सिर, दोनों बाजुओं और पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति विवाद के बीच हुआ हमला
बलविंदर सिंह ने बताया कि वह कनाडा में रहते हैं और दिसंबर 2025 में पंचकूला आए थे। उनका अपनी पत्नी के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम वह घर के नजदीक एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक एसयूवी में सवार चार युवक वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के दौरान गोली भी चलाई गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि बलविंदर को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में हथियारों के साथ दिखे युवक
घटना की करीब 57 सेकेंड की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फुटेज में सफेद रंग की एक एसयूवी से चार युवक उतरते दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक युवक के हाथ में पिस्तौल जैसी वस्तु नजर आ रही है, जबकि अन्य के पास लाठी और अन्य हथियार दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद सभी आरोपी कुछ ही सेकेंड में मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन पर पीछे की नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

कोट
घायल के दाहिने हाथ पर धारदार हथियार से लगी चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है। - रुपेश चौधरी, थाना प्रभारी, सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed