सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic police conduct special drive in Kalka-Pinjore; 133 challans issued and 4 autos impounded.

Panchkula News: कालका-पिंजौर में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 133 चालान और 4 ऑटो इंपाउंड

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Traffic police conduct special drive in Kalka-Pinjore; 133 challans issued and 4 autos impounded.
विज्ञापन
कालका और पिंजौर के प्रमुख चौराहों पर चला अभियान

28 मैनुअल और 105 ऑनलाइन चालान किए गए
नियमों की अवहेलना पर 4 ऑटो इंपाउंड
निर्धारित स्थानों पर वाहन खड़े करने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कालका और पिंजौर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 133 चालान किए गए, जबकि चार ऑटो इंपाउंड किए गए।
ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक के नेतृत्व में यह कार्रवाई कालका और पिंजौर के प्रमुख चौराहों, ट्रैफिक लाइट प्वाइंट्स तथा सड़क किनारे बने अस्थायी ऑटो स्टैंडों पर की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से खड़े वाहनों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 28 मैनुअल और 105 ऑनलाइन चालान किए। वहीं, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर चार ऑटो वाहनों को इंपाउंड किया गया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed