{"_id":"69c98492389c7fcf5306c62f","slug":"bjp-attacks-government-on-health-scheme-aap-responds-misleading-people-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-983043-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हेल्थ स्कीम पर भाजपा ने सरकार को घेरा, आप का जवाब- लोगों को कर रहे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हेल्थ स्कीम पर भाजपा ने सरकार को घेरा, आप का जवाब- लोगों को कर रहे गुमराह
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को हेल्थ स्कीम को लेकर आप सरकार को घेरा तो आम आदमी पार्टी ने विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब सरकार एक परिवार मुफ्त इलाज देने में नाकाम रही है जिससे योजना की असल सच्चाई लोगों के सामने आ गई है। सरकार के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अमृतसर के एक मरीज का वीडियो साझा किया जा रहा है। वीडियो में दिखाया गया अस्पताल शूर अस्पताल मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत सूचीबद्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 600 से अधिक निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं और इलाज का लाभ केवल इन्हीं पंजीकृत संस्थानों में मिलता है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के किसी नेता के लिए तथ्यों की जांच किए बिना ऐसी सामग्री साझा करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है क्योंकि इससे न सिर्फ जनता गुमराह होती है बल्कि लाभार्थियों में बेवजह दहशत भी पैदा होती है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना जैसी स्कीमों के तहत अस्पतालों की भागीदारी स्वैच्छिक होती है और किसी भी अस्पताल को शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
Trending Videos