सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP more stronger with election results

हरियाणा : चुनाव नतीजों से भाजपा और मजबूत होकर उभरी, जनता ने कांग्रेस को नकार दिया : मनोहर लाल

Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:28 AM IST
विज्ञापन
BJP more stronger with election results
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। भाजपा ताकतवर पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा के जनहित में किए कार्यों को जनता सर्वोपरि मान रही है। मुख्यमंत्री ने ये बातें चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अपने आवास पर कहीं।
Trending Videos

पत्रकारों से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई। जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जाता है। उनकी मेहनत से चलाए प्रचार अभियान को सफलता मिली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में पूर्ण बहुमत की सरकार जनता ने बनाई है। इन राज्यों में पहले भी भाजपा सत्ता में थी। पंजाब में भाजपा पहले सत्ता में नहीं रही, अबकी बार भाजपा ने 75 सीटों पर चुनाव लड़ा। हरियाणा में भी 2000 में अकेले चुनाव लड़ा और 2014 में इसका परिणाम मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कार्यकर्ताओं को पूरा समर्थन देकर आगेे बढ़ाएंगे। भाजपा समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, जनधन खाते से सीधे पैसा खाते में जैसी योजनाएं लेकर आई और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। भाजपा के पास हर वर्ग की आवश्यकता अनुसार कार्य करने की क्षमता है। कांग्रेस ने जनता से हमेशा नारे लगवाए और कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर ने हुड्डा को खिलाया लड्डू
श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए बनाई गई राज्य स्तरीय समिति की बैठक में हिस्सा लेने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मुंह मीठा करवा रहे थे। इसी बीच हुड्डा भी मनोहर के पास पहुंच गए। मनोहर ने उन्हें चार राज्यों में हुई भाजपा की जीत पर लड्डू खिलाया। हुडड्डा और मनोहर के बीच हंसी-मजाक भी हुआ। हुड्डा ने कहा कि राजनीति में हार-जीत चली रहती है।
मोदी सरकार से जनता खुश, कांग्रेस का जनाधार खत्म : डॉ. अरविंद शर्मा
रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणीपुर, गोवा के चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया है कि देश की जनता मोदी सरकार की उपलब्धियों से बेहद खुश है और यह एक ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों को धरातल का पता चल गया है। वीरवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने यह बात कही। इससे पहले उन्होंने गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राज्यभर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के लिए राज्यस्तरीय कमेटी की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल ने की थी। एक सवाल के जवाब में डॉ. शर्मा ने कहा कि साबित हो गया कि देश में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश अब कांग्रेस मुक्त भारत की और बढ़ रहा है।
पंजाब में आप के आने से हालात और खराब होंगे : विज
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गली-गली शराब बेचने की महारत हासिल की है। उसी को सराहते हुए पंजाब के लोगों ने आप को वोट दिए हैं। पंजाब में नशे का बहुत ज्यादा कारोबार है। आप की जीत से पंजाब के हालात और ज्यादा खराब होंगे। विज ने यह प्रतिक्रिया पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर दी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आप के आने से अस्थिरता का माहौल बन सकता है। पंजाब के लोगों ने नीतियों के अनुसार लोगों ने वोट नहीं दिया है। विज ने चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छे नतीजे आने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed