{"_id":"6a821b74a3502fc23d0fa8b5","slug":"estimate-of-66-crore-prepared-for-a-50-bed-critical-care-hospital-in-manimajra-panchkula-news-c-16-pkl1079-1097838-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मनीमाजरा में 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल का 66 करोड़ का एस्टीमेट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मनीमाजरा में 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल का 66 करोड़ का एस्टीमेट तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मनीमाजरा में 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने 66 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेज दिया है। परियोजना को करीब डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
क्रिटिकल केयर अस्पताल मनीमाजरा सिविल अस्पताल से लगती 2.88 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित है। इससे मनीमाजरा, मौलीजागरां, मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, किशनगढ़, बापूधाम कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर संक्रमण, सांस की गंभीर बीमारी और दुर्घटना में गंभीर चोट जैसे मामलों में मरीजों को अभी पीजीआई या जीएमसीएच-32 रेफर करना पड़ता है। नई सुविधा से जरूरी क्रिटिकल केयर स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी और दूसरे अस्पताल पहुंचाने में लगने वाला गोल्डन टाइम बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
परियोजना के लिए पीएम-एबीएचआईएम के तहत केंद्र से 16.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत है। निर्माण के बाद स्वास्थ्य विभाग आधुनिक उपकरण लगाएगा और प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम तैनात करेगा। चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि वित्त विभाग की मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।