सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Block-D repairs incomplete even after two deadlines

Panchkula News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई आज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Block-D repairs incomplete even after two deadlines
विज्ञापन
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच मंगलवार को बैठक करेगा। यह बैठक सुबह 11:30 बजे अधीक्षण अभियंता कार्यालय, एससीओ-96, प्रथम मंजिल, सेक्टर-5 में होगी। इसमें केवल पंचकूला जिले के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। मंच बिलिंग, वोल्टेज, मीटर संबंधी समस्याओं पर सुनवाई करेगा। बिजली कनेक्शन काटने-जोड़ने, आपूर्ति बाधा, सुरक्षा और सेवा से जुड़ी शिकायतें भी सुनी जाएंगी। हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों पर भी विचार होगा। हालांकि, बिजली चोरी, अनधिकृत उपयोग, जुर्माने और दुर्घटनाओं से जुड़े मामले मंच में नहीं सुने जाएंगे। निगम ने उपभोक्ताओं से समस्याओं के समाधान के लिए इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। निगम शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed