{"_id":"6a2db8d873658f954d09b6e6","slug":"blood-donation-camps-in-panchkula-zirakpur-today-on-world-blood-donor-day-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23947-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विश्व रक्तदाता दिवस पर पंचकूला-जीरकपुर में रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विश्व रक्तदाता दिवस पर पंचकूला-जीरकपुर में रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वास फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन मिलकर करेंगे आयोजन, मेयर करेंगे उद्घाटन
14 जून को सुबह 10 बजे से पंचकूला व जीरकपुर में लगेंगे शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को विश्वास फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पंचकूला और जीरकपुर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करना और आपात स्थिति में मरीजों को समय पर जीवनदान उपलब्ध कराना है।
पंचकूला के बीकेएम विश्वास स्कूल सेक्टर-9 में सुबह 10 बजे मेयर शाम लाल बंसल रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। वहीं जीरकपुर में मेट्रो स्टोर के सामने शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम ‘मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं’ के अनुरूप यह आयोजन किया जा रहा है। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
आयोजकों ने 18 से 65 वर्ष के स्वस्थ नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।