{"_id":"6a3058d4b4502d74a806c234","slug":"body-of-youth-jai-kumar-who-drowned-in-morni-recovered-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-137582-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी में डूबे युवक जय कुमार का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी में डूबे युवक जय कुमार का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनडीआरएफ और गोताखोरों ने नदी से निकाला शव, पंचकूला मोर्चरी में रखवाया गया
दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नदी में नहाते समय डूबा था
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। रविवार शाम दोस्तों के साथ मोरनी घूमने आए युवक जय कुमार का शव सोमवार सुबह नदी से बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचकूला के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है तथा परिजनों को सूचना देकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह एनडीआरएफ और गोताखोरों की सहायता से नदी में दोबारा सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान शव पानी की सतह पर दिखाई दिया, जिसके बाद उसे बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जय कुमार अपने चार दोस्तों के साथ मोरनी घूमने आया था। छामला के समीप सभी युवक नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान जय कुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन रविवार देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया। इसके बाद सोमवार सुबह दोबारा खोज अभियान चलाया गया, जिसमें शव बरामद कर लिया गया।
मानसून में बढ़ जाती हैं हादसों की आशंकाएं
मोरनी क्षेत्र में गर्मियों और मानसून के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक नदी-नालों और जल स्रोतों के आसपास पहुंचते हैं। कई बार चेतावनियों के बावजूद लोग पानी में उतरकर नहाने या पार्टी करने लगते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि आगामी मानसून को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से भी किसी संभावित खतरे या दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।