सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Construction of the village road from Surajpur Bus Stand has begun.

Panchkula News: सूरजपुर बस स्टैंड से गांव की सड़क का निर्माण शुरू, लोगों में खुशी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of the village road from Surajpur Bus Stand has begun.
विज्ञापन
जर्जर सड़क से मिल रही राहत, टाइल बिछने से आसान होगी आवाजाही
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। सूरजपुर बस स्टैंड से गांव को जाने वाली सड़क के टाइलों से निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में हालात और खराब हो जाते थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आवाजाही मुश्किल हो जाती थी।
लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब टाइलों से सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी बबली रावत ने बताया कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि सड़क बनने के बाद आवाजाही सुगम होगी। निवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। सड़क निर्माण शुरू होने से गांववासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed