{"_id":"69f270b65f1b649f980d3b6f","slug":"students-share-views-on-the-role-of-panchayati-raj-maninder-takes-the-top-spot-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-135843-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचायती राज की भूमिका पर छात्रों ने रखे विचार, मनिंदर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचायती राज की भूमिका पर छात्रों ने रखे विचार, मनिंदर ने मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, 24 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालका में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में मनिंदर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आदित्य शर्मा दूसरे और पूनम तीसरे स्थान पर रहीं।
प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने लोक प्रशासन और राजनीति विज्ञान विभाग के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका रखा गया। इसमें 24 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर जमीनी स्तर पर शासन के महत्व को रेखांकित किया।
मूल्यांकन के बाद बीए प्रथम वर्ष के मनिंदर को प्रथम, आदित्य शर्मा को द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की पूनम को तृतीय स्थान दिया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में एसोसिएट प्रोफेसर सुनीता चौहान, डॉ. आशीष कुमार और असिस्टेंट प्रोफेसर सविता की अहम भूमिका रही। निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा सिंगल और हिंदी विभाग की डॉ. नीरू शर्मा शामिल रहीं।
Trending Videos