सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   OPD Runs on Support of Consultant Doctors; Patients Scramble for Medicines and Tests

Panchkula News: कंसलटेंट डाॅक्टर के सहारे चली ओपीडी, दवा और जांच के लिए भटके मरीज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
OPD Runs on Support of Consultant Doctors; Patients Scramble for Medicines and Tests
विज्ञापन
डिस्पेंसरी में अव्यवस्था का अंबार, सीलन, कबाड़ और अधूरी सुविधाएं
Trending Videos

कंसलटेंट डॉक्टर के भरोसे ओपीडी, दवाओं की कमी और सीलन-कबाड़ से जूझते मरीज
अमर उजाला पड़ताल:
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित डिस्पेंसरी में सुविधाओं के दावों की हकीकत अमर उजाला की पड़ताल में सामने आई। यहां इंचार्ज और दंत चिकित्सक के छुट्टी पर रहने से कंसलटेंट डॉक्टर के भरोसे ओपीडी चली, जबकि मरीजों को न तो पूरी दवाएं मिलीं और न ही पर्याप्त जांच सुविधाएं।
पड़ताल में सामने आया कि डिस्पेंसरी के कमरों में सीलन है और एक कमरे को कबाड़ का स्टोर बना दिया गया है। जगह की कमी के चलते दवाएं बाहर रखी जा रही हैं, जबकि यहां से करीब 50 सीएचसी और पीएचसी केंद्रों को दवाओं की सप्लाई होती है। बावजूद इसके, स्टोर व्यवस्था अब तक दुरुस्त नहीं की गई है। इंचार्ज और दंत चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के कारण दांत के मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। मरीजों का कहना है कि सेक्टर में डिस्पेंसरी होने के बावजूद उन्हें बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-6 जाना पड़ा
सेक्टर-12ए निवासी सुनील कुमार ने बताया कि दंत चिकित्सक न होने से उनका पर्ची तक नहीं बनी और उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-6 सिविल अस्पताल जाना पड़ा।
बी-12 की दवा नहीं मिली
अनीशा ने बताया कि बुखार और संक्रमण के बावजूद उन्हें विटामिन बी-12 की दवा नहीं मिली। थायराइड जांच के लिए भी बाहर भेजा गया, जिससे परेशानी बढ़ी।

पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है
सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डिस्पेंसरी में सीलन दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। एस्टीमेट बनने के बाद मरम्मत कार्य कराया जाएगा। डाॅक्टरों की कमी चल रही है। फिलहाल कंसलटेंट डाॅक्टर व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed