{"_id":"6a74efe4d532e8b76b08207d","slug":"corporation-and-fire-department-employees-on-three-day-strike-panchkula-news-c-87-1-pan1001-139644-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन दिवसीय हड़ताल पर निगम व अग्निशमन कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन दिवसीय हड़ताल पर निगम व अग्निशमन कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान मुआवजा, सरकारी नौकरी और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
सेक्टर-5 अग्निशमन केंद्र के बाहर धरना, सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम पंचकूला के सफाई कर्मचारी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने सेक्टर-5 स्थित अग्निशमन केंद्र के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह कांगड़ा ने की। उन्होंने हालिया रेस्क्यू अभियान में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों के लिए समान मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के साथ कई दौर की बैठकों के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।
कर्मचारी नेताओं ने डोर-टू-डोर ठेका कर्मचारियों का वेतन जारी करने, 2100 रुपये वेतन बढ़ोतरी लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हटाए गए कर्मचारियों की बहाली, जोखिम भत्ता, कैशलेस मेडिकल सुविधा और दुर्घटना बीमा जैसी मांगें दोहराईं। धरने में जिला उपप्रधान विनोद कुमार सारसर, मंजीत सिंह चांवरिया, जगबीर सिंह, रामसिंह, जयप्रकाश, बलराज सिंह, राकेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, विक्की, समशेर सिंह, रमेश कुमार, सचिन, आनंद कुमार, सत्यवान, मुकेश कुमार, रोशनलाल, संतोष, बलबीर सिंह, दलजीत और पवन कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।