{"_id":"6a305a55d12a0a74f00abfe4","slug":"devendra-panchal-assumed-charge-as-chairman-of-labourfed-haryana-panchkula-news-c-87-1-pan1010-137598-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: देवेन्द्र पांचाल ने संभाला लेबर फेड हरियाणा के चेयरमैन का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: देवेन्द्र पांचाल ने संभाला लेबर फेड हरियाणा के चेयरमैन का पदभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण समारोह में मंत्री, संगठन पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
सहकारी समितियों के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पूंडरी निवासी देवेन्द्र पांचाल ने सोमवार को सेक्टर-2 स्थित लेबर फेड हरियाणा मुख्यालय में चेयरमैन पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया और मदन चौहान सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी ने देवेन्द्र पांचाल के सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में लेबर फेड के प्रबंध निदेशक वीरेन्द्र दहिया, कार्यकारी अभियंता सर्वजीत सिंह, एसडीओ अमन धीमान सहित मुख्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं, सहकारी क्षेत्र के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा उषा प्रियदर्शी ने भी समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन
कार्यभार संभालने के बाद देवेन्द्र पांचाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। अधिकारियों, कर्मचारियों तथा श्रम एवं निर्माण सहकारी समितियों के सहयोग से लेबर फेड को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्रम एवं निर्माण सहकारी समितियों के हितों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण और सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।