{"_id":"6a305907f3009d3ec909c233","slug":"employees-to-take-to-the-streets-in-protest-against-electricity-privatization-panchkula-news-c-87-1-pan1010-137606-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारी उतरेंगे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारी उतरेंगे सड़क पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
16 जून को काले बिल्ले लगाकर जलाएंगे आदेश की प्रतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गुरुग्राम-नूंह क्षेत्र की बिजली व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी के विरोध में ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन ने आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन के अनुसार 16 जून को प्रदेशभर के साथ पंचकूला की सभी सबडिवीजनों में कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और संबंधित आदेशों की प्रतियां जलाएंगे।
यूनियन के केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनू नागर ने कहा कि निजीकरण का फैसला कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों के खिलाफ है। सर्कल सचिव राजीव चौहान ने आरोप लगाया कि निजी कंपनी के पास अनुभव की कमी है, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और ठेका प्रथा बढ़ेगी।
यूनियन ने दावा किया कि डीएचबीवीएन की कार्यप्रणाली पहले से बेहतर है और बिजली चोरी व वसूली में सुधार हुआ है। संगठन ने बिजली आयोग से निजीकरण की याचिका रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।