फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Excavation work in Kheda Sitaram has left a pile of debris on the road, blocking passage and causing difficulties for commuters.

Panchkula News: खेड़ा सीताराम में खुदाई से सड़क पर मलबे का ढेर, आवाजाही बंद होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Thu, 29 Oct 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Excavation work in Kheda Sitaram has left a pile of debris on the road, blocking passage and causing difficulties for commuters.
स्कूल की छुट्टी के समय बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावक हुए परेशान, हादसे का खतरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी





कालका। खेड़ा सीताराम में पाइप डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान सड़क पर मिट्टी और पत्थरों का ढेर लगाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार दोपहर मलबे के कारण चारपहिया वाहनों का रास्ता पूरी तरह बाधित रहा, जबकि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्कूल की छुट्टी के समय बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों को भी इस रास्ते से गुजरने में परेशानी हुई। सड़क पर मलबा जमा होने से रास्ता लगभग बंद हो गया, जिसके चलते लोगों को बेहद कम जगह से सावधानीपूर्वक निकलना पड़ा। मिट्टी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के कपड़े भी गंदे होते नजर आए। वहीं, सड़क पर पर्याप्त जगह नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना रहा।
विज्ञापन


मलबा हटाकर रास्ता खुला रखने की मांग

स्थानीय निवासी सौरव, बाबी, अशोक और प्रिंस ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आवागमन के लिए पर्याप्त जगह छोड़ी जानी चाहिए। खुदाई से निकलने वाली मिट्टी और पत्थरों को सड़क पर जमा करने के बजाय उचित स्थान पर रखा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों से बात करने पर संतोषजनक रवैया नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार से सड़क से मलबा हटाने तथा सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।

कोट
संबधित विभाग के अधिकारियों से बात कर उचित दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।-संयम गर्ग, एसडीएम कालका।
कोट
मामला संज्ञान में आने के बाद जेई को मौके का निरीक्षण करने के लिए बोल दिया गया था। -मंदीप, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed