पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fear of wild animals from the hills looms; people forced to keep watch day and night.

Panchkula News: पहाड़ी जंगली जानवरों का सता रहा डर, लोग दिन-रात पहरा देने को मजबूर हाउसिंग सोसाइटी के लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार बरसात में गिरी 20 फुट लंबी दीवार के साथ फेंसिंग और खंभे भी ध्वस्त

Mon, 06 Jul 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fear of wild animals from the hills looms; people forced to keep watch day and night.
20 फुट दीवार गिरी, जंगली जानवरों के डर से रातभर पहरा दे रहे निवासी
विज्ञापन

एमडीसी की ड्रीम हाउस सोसाइटी में बरसात से बाउंड्री वॉल ढही, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
दीवार के साथ फेंसिंग और बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त
सांप, लावारिस जानवर और शरारती तत्वों के प्रवेश का खतरा बढ़ा
एचएसवीपी बोला, सोमवार को किया जाएगा मौके का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स (एमडीसी) की ड्रीम हाउस को-ऑपरेटिव सोसाइटी में बरसात के दौरान करीब 20 फीट लंबी बाउंड्री वॉल गिरने के बाद निवासियों में दहशत का माहौल है। दीवार के साथ फेंसिंग और बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दो दिन बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं होने पर लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और रात में पहरा देने को मजबूर हैं।
सोसाइटी निवासियों का कहना है कि बाउंड्री वॉल गिरने से पहाड़ी क्षेत्र से जंगली जानवरों, सांपों और आवारा कुत्तों के प्रवेश का खतरा बढ़ गया है। वहीं खुले क्षेत्र के कारण शरारती तत्वों और अनधिकृत लोगों की आवाजाही की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

जानवरों और सुरक्षा का बढ़ा खतरा
सकेतड़ी के पहाड़ी क्षेत्र के नजदीक स्थित सोसाइटी में पहले भी बरसात के दौरान दो बार सांप निकल चुके हैं। निवासियों का कहना है कि अब बाउंड्री वॉल गिरने के बाद खतरा और बढ़ गया है। रविवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और निवासियों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि ठेकेदार ने बाउंड्री वॉल के साथ निर्माण कार्य के लिए खोदाई करवाई थी, लेकिन मौजूदा ढांचे की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। नुकसान के संकेत मिलने के बावजूद सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए। उधर, एचएसवीपी के एक्सईएन अरविंद ने बताया कि दीवार गिरने की शिकायत मिल चुकी है। रविवार को एडीए परीक्षा के कारण अधिकारी व्यस्त रहे। सोमवार को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने जताई चिंता
सोसाइटी समिति सदस्य राम पंसारी ने कहा कि दीवार गिरने से चोरी, अनधिकृत प्रवेश और जंगली जानवरों के आने का खतरा बढ़ गया है। महासचिव राकेश शर्मा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है। उन्होंने संबंधित विभाग और ठेकेदार से तत्काल बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण कराने की मांग की।
सोसाइटी सदस्य प्रीति पंसारी ने कहा कि क्षेत्र में प्रस्तावित मार्केट निर्माण को लेकर भी निवासी चिंतित हैं। इस संबंध में पहले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।

वहीं नेरू अग्रवाल ने कहा कि यदि सोसाइटी के पीछे शोरूम बनाए गए तो प्राकृतिक हवा का प्रवाह प्रभावित होगा, जिससे निवासियों को गर्मी और उमस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed