{"_id":"6a4abd85aaed908833011e1d","slug":"thikri-pehra-community-night-watch-to-be-implemented-in-villages-at-night-barwala-police-seek-cooperation-from-panchayats-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-138337-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गांवों में रात को लगेगा ठीकरी पहरा, बरवाला पुलिस ने पंचायतों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गांवों में रात को लगेगा ठीकरी पहरा, बरवाला पुलिस ने पंचायतों से मांगा सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश के लिए पहल, संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील
बरवाला पुलिस ने विभिन्न गांवों में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बरवाला पुलिस ने ग्राम पंचायतों से गांवों में रात के समय ठीकरी पहरा लगाने की अपील की है। इस संबंध में बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह और उनकी टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा कर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं।
बैठकों में गुरपाल सिंह ने कहा कि सामूहिक जागरूकता और आपसी सहयोग से ही चोरी, नशा तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि रात के समय ठीकरी पहरा के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या शरारती तत्व दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत बरवाला पुलिस चौकी या डायल-112 पर दें।
उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से आरोपियों तक पहुंचने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में आसानी होगी।
सरपंचों ने जताया सहयोग
बैठक में बरवाला के सरपंच ओम सिंह राणा सहित विभिन्न गांवों के सरपंचों ने भाग लिया। उन्होंने पुलिस की पहल का स्वागत करते हुए अपने-अपने गांवों में पुलिस के सहयोग से जल्द ठीकरी पहरा शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पुलिस सत्यापन कराने की अपील
पुलिस ने लोगों से किरायेदारों, घरेलू सहायकों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन कराने की भी अपील की। अधिकारियों ने कहा कि इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी।