फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five rail projects stalled due to lack of land acquisition and departmental clearances: Bittu

पांच रेल परियोजनाएं भूमि अधिग्रहण व विभागीय मंजूरी के अभाव में अटकीं: बिट्टू

Mon, 17 Aug 2026 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Five rail projects stalled due to lack of land acquisition and departmental clearances: Bittu
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की पांच रेल परियोजनाओं के लंबित होने पर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करने का आग्रह किया है। बिट्टू ने मुख्य सचिव और संबंधित उपायुक्तों को चेतावनी दी है कि 3,725 करोड़ रुपये उपलब्ध होने के बावजूद देरी का जवाब देना होगा।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं में फिरोजपुर पट्टी नई रेल लाइन, राजपुरा-मोहाली लाइन और नांगल बांध-तलवाड़ा मुकेरियां लाइन शामिल हैं। रमन मंडी-साड्डा सिंहवाला लाइन और रोड ओवर ब्रिज परियोजनाएं भी लंबित हैं। बिट्टू ने कहा कि ये परियोजनाएं केवल रेल संपर्क नहीं बढ़ाएंगी बल्कि ये पंजाब में आर्थिक गतिविधियों और धार्मिक, विरासत व सांस्कृतिक पर्यटन के लिए भी अहम हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा। बिट्टू ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को अब कार्रवाई करनी होगी। केवल बैठकें करने और फाइलें आगे बढ़ाने से काम नहीं चलेगा। पंजाब के लोग दशकों से इन परियोजनाओं का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कादियां-ब्यास रेलवे लाइन को मंजूरी :

बिट्टू ने बताया कि कादियां-ब्यास रेलवे लाइन के लिए 1,419 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। पंजाब सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि विभागीय मंजूरी के अभाव में यह परियोजना भी न अटके। इससे कादियां, गुरदासपुर, बटाला और ब्यास के लिए रेल संपर्क बढ़ेगा। इस रेल लाइन का मार्ग कादियां, ढपई, घुमान, बुटाला और ब्यास से होकर गुजरेगा।




माझा क्षेत्र को लाभ :

इस परियोजना से माझा क्षेत्र के कई कम रेल संपर्क वाले इलाके रेलवे से जुड़ जाएंगे। लोगों, कृषि उपज, व्यापारियों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक आसान होगी। इससे माझा क्षेत्र के कस्बों और गांवों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। बिट्टू ने कहा कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अब और देरी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed