फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government must state the legal basis for halting inter-state movement: Pargat

अंतरराज्यीय आवाजाही रोकने का कानूनी आधार बताए सरकार : परगट

Tue, 18 Aug 2026 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Government must state the legal basis for halting inter-state movement: Pargat
पंजाब-हरियाणा सीमा पर बैरिकेडिंग को लेकर परगट सिंह ने उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर किसानों के कूच के दौरान कंक्रीट बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद करने पर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। हरियाणा सरकार की बैरिकेडिंग से आम लोगों, किसानों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है जिस पर पंजाब सरकार की चुप्पी समझ से परे है।
परगट सिंह ने सवाल उठाया कि क्या एक राज्य दूसरे राज्य के लोगों की अंतरराज्यीय आवाजाही रोकने के लिए दीवारें खड़ी कर सकता है। उन्होंने पंजाब सरकार से इस संबंध में स्पष्ट स्थिति बताने की मांग की। विधायक ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम जनता की आवाजाही, व्यापार और रोजमर्रा का जीवन प्रभावित न हो। पंजाब से हरियाणा आने-जाने वाले लोगों को लंबे समय तक रास्ते बंद रहने से दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

परगट ने कहा कि पंजाब सरकार को यह मामला हरियाणा और केंद्र सरकार के समक्ष उठाना चाहिए था। उन्होंने सरकार से पूछा कि इस दिशा में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी आधार और हस्तक्षेप की मांग :
परगट सिंह ने सरकार से स्पष्ट करने को कहा कि अंतरराज्यीय आवाजाही के रास्ते लंबे समय तक बंद रखने का कानूनी आधार क्या है। पंजाब के लोगों की परेशानी दूर करने के लिए सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। परगट ने जनता को पूरे मामले की जानकारी देने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed