{"_id":"6a847850cbe7f4f54b09ab84","slug":"centre-should-expedite-dam-construction-memorandum-submitted-to-governor-panchkula-news-c-16-1-pkl1024-1099707-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: केंद्र जल्द पूरा करे डैम का निर्माण, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: केंद्र जल्द पूरा करे डैम का निर्माण, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज नदी पर डैम बनाने के लिए राज्यपाल से मिले आम आदमी के नेता व किसान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। उन्होंने अजनाला क्षेत्र को बाढ़ से स्थायी राहत दिलाने की मांग उठाई। धालीवाल ने उज नदी पर प्रस्तावित डैम का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की।
अजनाला विधानसभा क्षेत्र के सरपंच, अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य और किसान नेता भी धालीवाल के साथ थे। उन्होंने राज्यपाल को इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा। धालीवाल ने बताया कि रावी और उज नदियों का पानी हर साल अजनाला में भारी तबाही मचाता है।
उज नदी जम्मू-कश्मीर से निकलकर पठानकोट, गुरदासपुर होते हुए अजनाला पहुंचती है। यह पानी इसके बाद पाकिस्तान चला जाता है। बाढ़ से किसानों की फसलें, सड़कें और स्कूल क्षतिग्रस्त होते हैं। उपजाऊ जमीन भी बह जाती है। लगातार बाढ़ के खतरे से निवेशक उद्योग लगाने से हिचकते हैं, जिससे स्थानीय रोजगार प्रभावित होता है।
विज्ञापन
लंबित परियोजना और मुआवजा :
धालीवाल ने राज्यपाल के समक्ष उज नदी पर डैम बनाने की केंद्र सरकार की लंबित योजना उठाई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पिछले 10-12 वर्षों से लंबित है। डैम बनने से बाढ़ पर नियंत्रण के साथ बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। धालीवाल ने 1,600 करोड़ रुपये के बाढ़ मुआवजे की राशि नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। राज्यपाल ने मांगों को सुना और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात का समय तय करवाने का भरोसा दिया।