फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health workers outraged over non-receipt of salary for two months.

Panchkula News: दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी

Fri, 10 Jul 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Health workers outraged over non-receipt of salary for two months.
ऑनलाइन रोस्टर का भी किया विरोध, रेफरल एंबुलेंस-112 कर्मियों ने पीएमओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

लंबित वेतन जारी करने और ड्यूटी स्थल बदलाव वापस लेने की मांग
ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली के तहत बदले गए ड्यूटी स्थलों का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रेफरल एम्बुलेंस-112 सेवा में कार्यरत कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने और ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली के तहत ड्यूटी स्थल बदले जाने के विरोध में आवाज बुलंद की है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला पंचकूला ने अपनी मांगों को लेकर पीएमओ आरएस चौहान को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दो महीने से वेतन लंबित होने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई, मकान किराया और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

ज्ञापन में ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली पर भी आपत्ति जताई गई है। कर्मचारियों का कहना है कि पहले जिला स्तर पर उनकी सुविधा और वरिष्ठता को ध्यान में रखकर ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जाता था, जबकि नई व्यवस्था के तहत कई कर्मचारियों के ड्यूटी स्थल दूर-दराज क्षेत्रों में बदल दिए गए हैं। इससे यात्रा का समय और खर्च बढ़ने के साथ पारिवारिक समस्याएं भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने कहा कि एनएचएम के तहत नियुक्तियां मूल रूप से गैर-स्थानांतरणीय (नॉन-ट्रांसफरेबल) प्रकृति की हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर ड्यूटी स्थलों में बदलाव करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि कर्मचारियों और चालकों के बार-बार स्थान परिवर्तन से एम्बुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सरकार और एनएचएम प्रशासन से दो माह का लंबित वेतन तत्काल जारी करने तथा ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली के तहत किए गए व्यापक ड्यूटी स्थल परिवर्तन को वापस लेकर पूर्व व्यवस्था के अनुसार जिला स्तर पर रोस्टर लागू करने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed