पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HTET on July 4 and 5; exam centers for Panchkula candidates have been set up in Ambala.

Panchkula News: एचटेट 4 और 5 जुलाई को, पंचकूला के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र अंबाला में बनाए गए

Fri, 03 Jul 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
HTET on July 4 and 5; exam centers for Panchkula candidates have been set up in Ambala.
एचपीएससी की एडीए परीक्षा के चलते पंचकूला में केंद्रों की कमी, डीसी ने समय से पहले पहुंचने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 का आयोजन 4 और 5 जुलाई को किया जाएगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) परीक्षा भी 5 जुलाई को होने के कारण पंचकूला जिले के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र अंबाला में बनाए गए हैं।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि 5 जुलाई को एडीए परीक्षा निर्धारित होने से पंचकूला में परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता सीमित रही। इसी कारण जिले के परीक्षार्थियों को अंबाला में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, 5 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें और निर्धारित समय से पर्याप्त पहले केंद्र पर पहुंचें। साथ ही परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed