पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Opportunity for BA first-year admission until July 12.

Panchkula News: बीए प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए 12 जुलाई तक मौका

Fri, 03 Jul 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for BA first-year admission until July 12.
उच्चतर शिक्षा विभाग ने बढ़ाई अंतिम तिथि
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय मोरनी में ऑनलाइन आवेदन जारी
परिसर में भी निःशुल्क आवेदन सुविधा उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। राजकीय महाविद्यालय, मोरनी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत मिली है। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई 2026 कर दी गई है। महाविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और विद्यार्थियों के लिए परिसर में निःशुल्क आवेदन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
महाविद्यालय की प्राचार्या सुमन सिरोही ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय, मोरनी परिसर पहुंचकर निःशुल्क आवेदन सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने पात्र छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से 12 जुलाई से पहले आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed