{"_id":"6349c9afe597b64e5b5f51f9","slug":"khap-leaders-met-chief-minister-for-amendment-in-hindu-marriage-act-panchkula-news-pkl465494736","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम से मिले खाप नेता, हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग, मनोहर बोले-कानूनी राय लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम से मिले खाप नेता, हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग, मनोहर बोले-कानूनी राय लेंगे
Sat, 15 Oct 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:12 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन को लेकर विधि परामर्शियों से कानूनी राय लेकर आगे बढ़ेंगे। यह एक कानूनी मसला है। इस दौरान विभिन्न खापों के प्रधान व प्रतिनिधि, सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
सीएम से मिले खाप पंचायत के प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की खाप पंचायतों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग की है। शुक्रवार को नई दिल्ली में खाप पंचायतों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला। खाप नेताओं ने हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन का आग्रह किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन को लेकर विधि परामर्शियों से कानूनी राय लेकर आगे बढ़ेंगे। यह एक कानूनी मसला है। इस दौरान विभिन्न खापों के प्रधान व प्रतिनिधि, सदस्य शामिल रहे। खाप प्रधानों के साथ अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई। खापें लंबे समय से हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग करती आ रही हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरा विषय जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों का रहा। हमने राज्य के अधीन आने वाले मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया था, उनमें कुछ मामले लंबित हैं। इन्हें वापस लेने के लिए अध्ययन किया जाएगा। झज्जर के कुलाना गांव में 13 नवंबर 2022 को पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण होगा। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। हिमाचल प्रदेश के आम चुनाव पर मनोहर लाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव का महत्व होता है। हम चुनाव का स्वागत करते हैं। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा से बनेगी।
विज्ञापन