फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bikram Majithia gave update on Sukhbir Badal Health

Sukhbir Badal: बाजू में सीधे लगे खंजर से हड्डी में फ्रेक्चर, 150 टांके लगे; मजीठिया बोले-चढ़दी कलां में हैं

Fri, 14 Aug 2026 11:56 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 14 Aug 2026 11:56 AM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में एक व्यक्ति ने कृपाण से हमला किया था। सुखबीर के हाथ में चोट लगी जबकि बचाने की कोशिश में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ। 

विज्ञापन
Bikram Majithia gave update on Sukhbir Badal Health
सुखबीर पर अटैक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नांदेड़ में तख्त साहिब परिसर में हमले में घायल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को करीब 150 टांके लगे हैं।

विज्ञापन


अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने दावा किया कि हमलावर ने बेहद करीब से वार किया और उसका निशाना सुखबीर बादल का दिल था, लेकिन गुरु साहिब की कृपा से वह बाल-बाल बच गए। खंजर उनकी बाजू से होकर निकल गया, जिससे हड्डी में फ्रैक्चर हुआ और उन्हें करीब 150 टांके लगाए गए।

विज्ञापन

खतरे से बाहर हैं सुखबीर

मजीठिया ने कहा कि सुखबीर बादल अब खतरे से बाहर हैं और चढ़दी कला में हैं। उन्होंने कहा कि हमले के दौरान पुलिस कर्मचारी भी घायल हुआ था, जिसकी सर्जरी की गई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
 

अकाली नेता ने हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर उनकी बेटियों और बहनों के सामने हमला किया जाना बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि निहत्थे व्यक्ति पर इस तरह वार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

मजीठिया के मुताबिक, परिवार ने हरसिमरत कौर बादल सहित तख्त साहिब पर अखंड पाठ साहिब का भोग डालकर गुरु साहिब का शुक्राना किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमले पर खुशी जताई या इसे जायज ठहराने की कोशिश की, वे हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।

दरबार साहिब और नांदेड़ हमलों की एनआईए जांच की मांग

मजीठिया ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ लीडरशिप ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध करने का फैसला किया है कि दरबार साहिब में 2024 और नांदेड़ में 2025 के हमलों की एनआईए से फास्ट-ट्रैक जांच करवाई जाए।

उन्होंने दावा किया कि दोनों मामले मल्टी-स्टेट और क्रॉस-बॉर्डर कनेक्शन से जुड़े हो सकते हैं और साजिश की तह तक पहुंचने के लिए केंद्रीय एजेंसी से जांच जरूरी है। अकाली नेतृत्व का कहना है कि ऐसी घटनाओं के पीछे मौजूद साजिशकर्ताओं तक पहुंचना जरूरी है, ताकि भविष्य में गुरुद्वारों में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed