सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Laborer Struck by Reversing Truck; Dies on the Spot

Panchkula News: बैक करते ट्रक की चपेट में आया मजदूर, मौके पर मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Laborer Struck by Reversing Truck; Dies on the Spot
विज्ञापन
फौजी धर्मकांटा पर हादसा, वजन कराने आया था ट्रक चालक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मढ़ावाला स्थित फौजी धर्मकांटा पर ट्रक को पीछे करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान बिल्लू (40), निवासी मढ़ावाला के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक वाहन का वजन कराने के लिए धर्मकांटा पर आया था। जैसे ही चालक ने ट्रक को पीछे किया, बिल्लू उसकी चपेट में आ गया और संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान ट्रक का टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed