फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Major Treat South India Tour to Begin on November 13 Visit Rameswaram Tirupati via Bharat Gaurav Train

बड़ी सौगात: 13 नवंबर को शुरू होगी 'दक्षिण भारत यात्रा', भारत गौरव ट्रेन से करें रामेश्वरम और तिरुपति के दर्शन

Fri, 31 Jul 2026 01:22 PM IST
Nivedita दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Fri, 31 Jul 2026 01:22 PM IST
सार

दक्षिण भारत यात्रा के लिए चंडीगढ़ और मोहाली के श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा दी गई है। यात्री एसएएस नगर मोहाली, चंडीगढ़ और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों से इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

विज्ञापन
Major Treat South India Tour to Begin on November 13 Visit Rameswaram Tirupati via Bharat Gaurav Train
Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) द्वारा देश के श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे की भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से आगामी 13 नवंबर को एक बार फिर “दक्षिण भारत यात्रा” का शुभारंभ किया जा रहा है। यह ट्रेन जम्मू से रवाना होगी और रास्ते में चंडीगढ़, मोहाली तथा पंजाब-हरियाणा के कई प्रमुख स्टेशनों से यात्रियों को अपने साथ जोड़ेगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ और मोहाली के यात्रियों के लिए विशेष बोर्डिंग सुविधा
इस यात्रा के लिए चंडीगढ़ और मोहाली के श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा दी गई है। यात्री एसएएस नगर मोहाली, चंडीगढ़ और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों से इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इसके अलावा जम्मू, पठानकोट जंक्शन, अमृतसर जंक्शन, जालंधर सिटी, लुधियाना जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, सोनीपत जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन और वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) स्टेशनों पर भी बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख तीर्थस्थलों के होंगे दर्शन
रामेश्वरम: श्री रामनाथस्वामी मंदिर
मदुरै: मीनाक्षी मंदिर
कन्याकुमारी: स्थानीय दर्शनीय स्थल
तिरुपति: भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर
मार्कापुर: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर

यात्रा अवधि और पैकेज श्रेणियां (जीएसटी सहित)
यह पूरी यात्रा 12 रातें और 13 दिनों की होगी, जो 13 नवंबर को प्रस्थान कर 25 नवंबर को वापस लौटेगी। यात्रियों की सुविधा और बजट के अनुसार तीन अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। 
इकोनॉमी (स्लीपर श्रेणी): ₹26,895 (गैर-वातानुकूलित आवास एवं परिवहन। कुल क्षमता: 480 सीटें)
स्टैंडर्ड (थ्री एसी श्रेणी): 42,605 (वातानुकूलित आवास, गैर-वातानुकूलित परिवहन, तथा बजट होटल में गैर-वातानुकूलित कमरे में फ्रेश होने की सुविधा। कुल क्षमता: 210 सीटें
कम्फर्ट (टू एसी श्रेणी): 56,830 (वातानुकूलित आवास एवं परिवहन | कुल क्षमता: 50 सीटें

पैकेज में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं
यात्रियों को कन्फर्म ट्रेन टिकट, ट्रेन में एवं यात्रा के दौरान सभी समय का भोजन, डबल या ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक आवास, बस द्वारा दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, तथा ट्रेन के अंदर एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा और पैरामेडिकल स्टाफ की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


बुकिंग और संपर्क जानकारी
इस यात्रा की बुकिंग के लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करने के लिए निम्नलिखित दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं। 
दूरभाष नंबर: 0172-4645795, 7888831633, 7888831635, 8595930980

बुकिंग चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय (एससीओ 150–151–152, ग्राउंड फ्लोर, सेक्टर 34-ए, चंडीगढ़ – 160022) अथवा आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed