{"_id":"6a487f49024b5f4131019f64","slug":"man-murdered-in-panchkula-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में डबल मर्डर: बेटे के नामकरण समारोह छोड़कर निकले युवक की हत्या, जिस पर शक था उसकी भी लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में डबल मर्डर: बेटे के नामकरण समारोह छोड़कर निकले युवक की हत्या, जिस पर शक था उसकी भी लाश मिली
Sat, 04 Jul 2026 09:04 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:04 AM IST
सार
संजीत के घर छह दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में शनिवार रात सेक्टर-19 में नामकरण समारोह और पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी के दौरान संजीत किसी काम से अभयपुर चला गया।
विज्ञापन
पंचकूला में युवक का मर्डर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-19 में शुक्रवार देर रात 20 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संजीत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रंजिश का परिणाम मानी जा रही है। वहीं सुबह चार बजे मृतक के दोस्त अर्जुन की भी लाश उसी जगह मिली जहां संजीत का शव मिला था। संजीत की हत्या का शक अर्जुन पर ही था
जानकारी के अनुसार संजीत के घर छह दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में शनिवार रात सेक्टर-19 में नामकरण समारोह और पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी के दौरान संजीत किसी काम से अभयपुर चला गया। बताया जा रहा है कि वहां से लौटते समय कुछ युवक उसके पीछे पड़ गए। खतरे का आभास होने पर संजीत ने अपने कजिन भाई विपिन को फोन कर बताया कि कुछ लड़के उसका पीछा कर रहे हैं।
विपिन ने तुरंत अन्य रिश्तेदारों को सूचना दी और सभी संजीत की तलाश में निकल पड़े। तलाश के दौरान सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया के अंडरपास के पास संजीत गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत बाइक पर बैठाकर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-19 पुलिस चौकी प्रभारी, सेक्टर-20 थाना प्रभारी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।