पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tragedy averted in Panchkula Out of control school bus rams into five cars parked outside house

पंचकूला में हादसा टला: अनियंत्रित स्कूल बस ने घर के बाहर खड़ी पांच कारों को मारी टक्कर, 15 बच्चे बाल-बाल बचे

Tue, 07 Jul 2026 02:00 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Tue, 07 Jul 2026 02:00 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-25 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के तुरंत बाद बच्चों को सुरक्षित दूसरी स्कूल बस के माध्यम से उनके स्कूल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Tragedy averted in Panchkula Out of control school bus rams into five cars parked outside house
स्कूल बस ने कारों को मारी टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला सेक्टर-26 में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर घर के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई बच्चा या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार स्कूल बस चालक बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक एक्टिवा सवार बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस का संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे घर के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों से जा टकराई। टक्कर से सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-25 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के तुरंत बाद बच्चों को सुरक्षित दूसरी स्कूल बस के माध्यम से उनके स्कूल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed