{"_id":"69e7de787d419772060cfeb7","slug":"municipal-corporation-elections-nomination-process-begins-4-candidates-enter-the-fray-on-day-one-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23026-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 4 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 4 उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
25 अप्रैल तक भर सकेंगे नामांकन पत्र, अलग-अलग वार्डों के लिए निर्धारित किए गए केंद्र
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम आम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन 4 उम्मीदवारों ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी। रिटर्निंग ऑफिसर संयम गर्ग ने बताया कि 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे।
पहले दिन वार्ड नंबर-10 से धनंजय कुमार गुप्ता ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर-3 से किशन सिंह नेगी ने राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा। इसके अलावा वार्ड नंबर-15 से राजिंद्र कौर और शालू ने भी आजाद उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन प्रस्तुत किए।
रिटर्निंग ऑफिसर संयम गर्ग के अनुसार, विभिन्न वार्डों को आरक्षित श्रेणियों में बांटा गया है। वार्ड नंबर-19 पिछड़ा वर्ग ए महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर-18 पिछड़ा वर्ग बी महिलाओं के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर-7 और 17 अनुसूचित जाति के लिए, जबकि वार्ड नंबर-16 अनुसूचित जाति महिला के लिए तय किया गया है।
इसके अलावा वार्ड नंबर-1, 2, 11 और 15 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं वार्ड नंबर-3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 12, 13, 14 और 20 सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं।
नामांकन पत्र 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के पास जमा किए जा सकते हैं।
यहां करें नामांकन दाखिल
वार्ड नंबर-1, 2, 3, 6 और 7 के उम्मीदवार एसडीएम (सी) पंचकूला के कोर्ट रूम, कमरा नंबर 117 ए में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के पास नामांकन जमा कर सकते हैं।
वार्ड नंबर-4, 5, 8, 9 और 10 के लिए नामांकन उपायुक्त कार्यालय के कोर्ट रूम, कमरा नंबर-102 में जिला सांख्यिकी अधिकारी के पास स्वीकार किए जाएंगे।
वार्ड नंबर-11 से 15 तक के उम्मीदवार मिनी सचिवालय की दूसरी मंजिल, कमरा नंबर-203 में तहसीलदार के पास नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
वार्ड नंबर-16 से 20 तक के लिए नामांकन भी इसी स्थान पर नायब तहसीलदार मोरनी द्वारा स्वीकार किए जाएंगे।
मेयर पद के लिए नामांकन उप-मंडल अधिकारी (सी) के कार्यालय, कमरा नंबर-115 में 25 अप्रैल तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X