सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One candidate filed his nomination papers on the third day of the election.

Panchkula News: नामांकन के तीसरे दिन एक उम्मीदवार ने भरा पर्चा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
One candidate filed his nomination papers on the third day of the election.
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव : अब तक कुल पांच ने किया आवेदन, 25 अप्रैल तक जमा होंगे नामांकन पत्र
Trending Videos

वार्ड नंबर 10 से राजेश कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पेश किया दावा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम आम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन वीरवार को वार्ड सदस्य के लिए एक और उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक कुल पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने के लिए दस्तावेज जमा करवा चुके हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम कालका सयंम गर्ग ने बताया कि तीसरे दिन राजेश कुमार ने वार्ड नंबर 10 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला सांख्यिकीय अधिकारी सुनील जाखड़ को सौंपा। नामांकन के बाद प्रत्याशियों की कुल संख्या 5 पहुंच गई है, जिनमें तीन पुरुष और दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों का आरक्षण निर्धारित
प्रशासन ने चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट कर दी है। एसडीएम ने बताया कि वार्ड नंबर 19 (पिछड़ा वर्ग ए महिला), वार्ड 18 (पिछड़ा वर्ग बी महिला), वार्ड 7 और 17 (अनुसूचित जाति), वार्ड 16 (अनुसूचित जाति महिला) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 1, 2, 11 और 15 को सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए सुरक्षित किया गया है। वहीं, वार्ड नंबर 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 12, 13, 14 और 20 सामान्य श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं।

25 अप्रैल है अंतिम तिथि
मेयर और वार्ड सदस्य पद के इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन की प्रक्रिया प्रत्येक कार्य दिवस को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीदवार निर्धारित स्थानों पर रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के पास अपने दस्तावेज जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed