{"_id":"69ea8094f3e3004797071fad","slug":"accused-arrested-in-mobile-theft-case-four-phones-stolen-panchkula-news-c-87-1-pan1011-135646-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोबाइल चोरी मामले आरोपी गिरफ्तार, चार फोन हुए थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोबाइल चोरी मामले आरोपी गिरफ्तार, चार फोन हुए थे चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेक्टर-5 धरना स्थल से वारदात, पहले पकड़े आरोपी से तीन महंगे मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल से चार मोबाइल फोन चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहन को काबू किया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, 15 मार्च 2026 को गोहाना (सोनीपत) निवासी विकास सिंह ने शिकायत दी थी कि देर रात करीब 1:40 बजे उनके तंबू से चार मोबाइल फोन चोरी हो गए थे।
चोरी हुए मोबाइल में आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईफोन 15 प्रो मैक्स, वनप्लस और रियलमी कंपनी के फोन शामिल थे। शिकायत के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान 24 मार्च को पहले आरोपी विशाल उर्फ बलेडा को गिरफ्तार किया गया था, जिसके कब्जे से तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनकी कीमत करीब 3.60 लाख रुपये आंकी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X