सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NABARD team made it to the semi-finals

Panchkula News: नाबार्ड की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
NABARD team made it to the semi-finals
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे 27वें भारत के. गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में नाबार्ड ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
Trending Videos

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनियन बैंक की टीम साहिल की तेज गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई। टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही और 17.2 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से जग्गा ने 36 और राजी ने 29 रन बनाए। नाबार्ड के साहिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 4 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबार्ड की शुरुआत भी खराब रही और 30 रन तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद अमित गोदारा (43 नाबाद) और रविंदर कुमार (40) ने 63 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। नाबार्ड ने 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साहिल को मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
दूसरे मैच में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट, हरियाणा ने चंडीगढ़ वाइकिंग्स को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम ने 17 ओवर में 132 रन बनाए। अजय ने 40 और विभोर सैनी ने 39 रन का योगदान दिया। युगनीक कंडेला और धीरज भाटिया ने 3-3 विकेट लिए।
जवाब में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने 15.2 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। युगनीक कंडेला ने नाबाद 40 रन बनाए और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच बने।
सेमीफाइनल में अब केनरा बैंक का मुकाबला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से और नाबार्ड का सामना पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट, हरियाणा से होगा। दोनों मैच 5 अप्रैल को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 12 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed