{"_id":"6a821237e72a09951c070c1f","slug":"only-the-bjps-double-engine-government-can-save-punjab-from-drugs-and-unemployment-dhillon-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1097663-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को नशे, बेरोजगारी से भाजपा की डबल इंजन सरकार ही बचा सकती: ढिल्लों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को नशे, बेरोजगारी से भाजपा की डबल इंजन सरकार ही बचा सकती: ढिल्लों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी में मोहाली के मुल्लांपुर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा भाजपा में शामिल हुए। भाजपा पंजाब के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने इन युवाओं का पार्टी में स्वागत किया।
ढिल्लों ने कहा कि पंजाब को नशे और बेरोजगारी से सिर्फ भाजपा की डबल इंजन सरकार ही बचा सकती है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने तीन महीने में नशा खत्म करने का दावा किया था लेकिन आज हालात सबके सामने हैं। बेरोजगारी और नशे ने युवाओं के भविष्य को लेकर गहरी चिंता बढ़ा दी है। सरकार के पास सरकारी नौकरियों के लिए कोई नीति नहीं है। निवेश न आने के कारण निजी क्षेत्र में भी नौकरियां कम हो गई हैं।
राज्य के अन्य मुद्दे :
ढिल्लों ने आरोप लगाया कि राज्य के उद्योग पंजाब छोड़कर जा रहे हैं जबकि रोजगार उद्योगों से ही संभव है। उन्होंने पड़ोसी राज्य हरियाणा के गुरुग्राम का उदाहरण दिया, जो लाखों युवाओं को रोजगार दे रहा है। ढिल्लों ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, गैंगस्टरवाद और कृषि में एमएसपी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं बल्कि एक मजबूत, समृद्ध, नशा-मुक्त और रोजगारयुक्त पंजाब का निर्माण करना है।