सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Operation Prahar-2 begins on Monday, wanted criminals to be arrested within 72 hours

Panchkula News: ऑपरेशन प्रहार-2 की शुरुआत सोमवार से, 72 घंटे वांछित अपराधियों की होगी धरपकड़

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Operation Prahar-2 begins on Monday, wanted criminals to be arrested within 72 hours
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस सोमवार से ऑपरेशन प्रहार-2 की शुरुआत कर रही है जिसके तहत 72 घंटे वांछित अपराधियों का पकड़ा जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी पुलिस जिलों में इस ऑपरेशन की निगरानी करेंगे। सीपी/एसएसपी को गंभीर अपराध वाली जगहों का व्यक्तिगत दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑपरेशन के लिए कोर एरिया व थानों में स्टाफ की तैनाती बढ़ाई गई है।
Trending Videos

डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि स्पेशल डीजीपी, एडीजीपी, आईजीपी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक के लिए संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे और संतोषजनक प्रदर्शन न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीपी/एसएसपी और रेंज आईजीपी/डीआईजी को पूर्ण तैयारी के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी किया गया है। जांच की निगरानी करने और जघन्य अपराधों का पता लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी सभी महत्वपूर्ण अपराध संभावित स्थानों का व्यक्तिगत निरीक्षण करेंगे। साथ ही सभी जिला प्रमुखों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में व्यक्तिगत दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टाफ को उचित समन्वय के लिए वॉकी टॉकी दिए जाएंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि किसी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत उचित पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलते ही अपराधियों के फरार होने की संभावित रास्तों और निकास स्थानों पर एक व्यापक सीलिंग योजना तुरंत लागू की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो पूरा जिला सील कर दिया जाएगा।

24 घंटे लगाए जाएंगे सक्रिय हाईटेक नाके
डीजीपी ने कहा कि 24 घंटे सक्रिय हाईटेक नाकों और शहर के रास्तों को सीलिंग करने के निर्देश दिए गए थे। कई अपराध में इस्तेमाल होने वाले वाहन बिना नंबर प्लेट के घूम रहे हैं इसीलिए वाहनों की जांच, खासकर दोपहिया वाहनों के चालान और जब्त करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर दे सकते हैं। अभियान पूरी तरह कानून के अनुसार चलाया जाएगा। अपराधी सरेंडर करेंगे तो हमारा रवैया सकारात्मक होगा।

ऑपरेशन प्रहार-1 में 3,256 व्यक्तियों को किया था गिरफ्तार
डीजीपी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-1 के तहत महज 72 घंटों में 3,256 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 69 हथियार बरामद किए गए थे। गैंगस्टरां ते वार मुहिम के पिछले 20 दिन में राज्य में 17,603 रेड की गई और 5,290 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें गैंगस्टर और उनके सहयोगी शामिल हैं। इनके कब्जे से 128 हथियार बरामद किए गए।
इसके अलावा 2,973 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई जबकि 5,413 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed