सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Passenger bus collides with tractor-trolley; conductor dies.

Panchkula News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई यात्री बस, कंडक्टर की मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Passenger bus collides with tractor-trolley; conductor dies.
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव गोलपुरा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर शनिवार तड़के एक यात्री बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई टक्कर में बस के कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि बस चालक, हेल्पर और कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को दिए बयान में बस चालक पवन कुमार ने बताया कि वह जय श्री श्याम ट्रैवल्स की बस लेकर उत्तर प्रदेश के आंवला से पंचकूला, मोहाली और बद्दी की ओर लौट रहा था। तड़के करीब साढ़े तीन बजे जब बस गोलपुरा के पास पहुंची तो आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक ने अचानक दाहिनी ओर मोड़ लिया। इससे बस का अगला हिस्सा ट्रॉली से टकरा गया।

हादसे में बस का कंडक्टर साइड वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कंडक्टर हरकेश पाल सिंह को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों और बस स्टाफ को भी चोटें लगीं। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल हरकेश पाल सिंह को सेक्टर-6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed