सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People met the DGP in connection with the extortion case of Rs 2 crore.

Panchkula News: 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में डीजीपी से मिले लोग

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
People met the DGP in connection with the extortion case of Rs 2 crore.
विज्ञापन
जींद और आसपास के जिलों से पहुंचे करीब 100 लोगों ने जताया विरोध
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जींद जिले के एक ठेकेदार से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मंगलवार को समाज के लोग पंचकूला स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। जींद और आसपास के जिलों से पहुंचे करीब 100 लोगों ने मामले को लेकर विरोध जताया।
पीड़ित ठेकेदार और करीब 10 प्रतिनिधियों के दल ने डीजीपी अजय सिंघल से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। डीजीपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग उठाई थी।
जींद जिले के टिटौली गांव निवासी ठेकेदार को करीब एक सप्ताह पहले व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए 2 करोड़ रुपये की मांग की। आरोपी ने करीब दो मिनट की बातचीत में ठेकेदार के परिवार और दिनचर्या से जुड़ी जानकारी होने का दावा कर भय का माहौल बनाया।
घटना के बाद पीड़ित ने जुलाना थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए और पीड़ित को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed