{"_id":"69cc2af20fed6841850484df","slug":"people-were-enraged-by-the-garbage-heap-near-the-cremation-ground-and-protested-by-blocking-the-road-panchkula-news-c-87-1-pan1010-134772-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्मशान घाट के पास कूड़े के ढेर से भड़के लोग, चक्का जाम कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्मशान घाट के पास कूड़े के ढेर से भड़के लोग, चक्का जाम कर जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 और आसपास के क्षेत्र में श्मशान घाट के पास बढ़ते कूड़े के ढेर को लेकर लोगों में भारी रोष है। मंगलवार को नवनीत लुबाना के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया और कूड़ा ढोने वाली चार गाड़ियों को रोककर चक्का जाम कर दिया।
उन्होंने बताया कि 28 मार्च को भी इस समस्या को लेकर शांतिपूर्ण पैदल यात्रा निकाली गई थी और प्रशासन से कूड़ा हटाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद नगर निगम ने सफाई करने के बजाय उसी स्थान पर कूड़ा डालना जारी रखा, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के चलते यहां डंपिंग ग्राउंड बनाने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर न तो अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है और न ही सेनिटेशन विभाग सक्रिय नजर आ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। लोगों की मांग है कि श्मशान घाट के पास से कूड़ा तुरंत हटाया जाए, वहां कूड़ा डालना बंद किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए।
Trending Videos