फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raipur Rani bus stand shops to be auctioned on September 2Raipur Rani bus stand shops to be auctioned on September 2

Panchkula News: रायपुररानी बस स्टैंड की दुकानों की 2 सितंबर को नीलामी

Tue, 01 Sep 2026 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Raipur Rani bus stand shops to be auctioned on September 2Raipur Rani bus stand shops to be auctioned on September 2
पार्किंग भी किराये पर दी जाएगी, 1 अक्तूबर 2026 से 31 मार्च 2028 तक होगी अवधि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी बस स्टैंड पर खाली पड़ी दुकानों और पार्किंग को किराये पर देने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन ने खुली नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीलामी 2 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे पंचकूला बस स्टैंड में होगी। दुकानों और पार्किंग को 1 अक्तूबर 2026 से 31 मार्च 2028 तक की अवधि के लिए किराये पर दिया जाएगा।

हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला के महाप्रबंधक सुखदेव सिंह ने बताया कि इच्छुक बोलीदाताओं को निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचना होगा। नीलामी विभागीय नीति और नियमों के अनुसार होगी। नीलामी से संबंधित विस्तृत निर्देश एवं शर्तें पंचकूला कार्यालय से 500 रुपये का भुगतान कर प्राप्त की जा सकती हैं। बोलीदाताओं को स्थायी पते से संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रति और निर्धारित धरोहर राशि जमा करवानी होगी। विभाग ने इच्छुक लोगों से समय पर पहुंचकर नीलामी में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed