फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Saketdi Road murder case solved within 24 hours; four accused arrested.

Panchkula News: सकेतड़ी रोड हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Saketdi Road murder case solved within 24 hours; four accused arrested.
पंचकूला। सकेतड़ी रोड पर कपिल की चाकू मारकर हत्या और उसके दो दोस्तों को घायल करने के मामले में पंचकूला पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन (भैंसा टिब्बा), अर्जुन (भैंसा टिब्बा), विपिन कुमार (मनसा देवी) और मोहित कुमार (मनसा देवी) के रूप में हुई है। अदालत में पेश करने के बाद चारों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जाएंगे और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जाएगी। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि 16 जुलाई की रात सकेतड़ी रोड पर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 20 वर्षीय कपिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के पिता की शिकायत पर थाना मनसा देवी में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया है कि इस वारदात की जड़ करीब दो वर्ष पुरानी रंजिश थी। उस समय आरोपियों ने कपिल के एक दोस्त का प्रोटीन पाउडर खाकर बॉडी बनाने को लेकर मजाक उड़ाया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। हाल ही में इसी रंजिश को खत्म करने के लिए समझौते की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन वहां फिर कहासुनी हो गई और आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर कपिल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed