फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Holi Feud Turns Bloody: BJP Leader's Nephew Shot Dead in Ujjain

पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष: उज्जैन में BJP नेता के भतीजे के बाद भाई जय की भी हुई मौत, दो लोग भी गंभीर घायल

Sun, 19 Jul 2026 08:38 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 08:38 AM IST
सार

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में मृतकों की संख्या दो हो गई है। फायरिंग में मारे गए लोकेश गोरकर के बाद तलवार के हमले में गंभीर रूप से घायल उनके भाई जय गोरकर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में परिवार के दो अन्य सदस्य अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।पढ़ें देर रात हुए इस गैंगवार की कहानी।

विज्ञापन
Holi Feud Turns Bloody: BJP Leader's Nephew Shot Dead in Ujjain
उज्जैन में दो भाइयों की मौत, फायरिंग और तलवारबाजी से दहला शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी रंजिश ने शनिवार रात उज्जैन को दहला दिया। नीलगंगा थाना क्षेत्र के जूना अखाड़ा चौराहे पर दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग और हमले में भाजपा नेता के भतीजे लोकेश गोरकर की जान चली गई।

विज्ञापन



रविवार सुबह मृतक लोकेश गोरकर के भाई जय गोरकर की भी मौत हो गई है। तलवार के हमलों की वजह से जय गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसका इलाज चल रहा था। अभी इस खौफनाक वारदात में गंभीररूप से घायल परिवार के दो अन्य सदस्य उपचाररत हैं।
विज्ञापन


ये हमलावर पासी गुट के बताए जा रहे हैं। रात करीब 11 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले लाठी-डंडे, तलवार और पत्थर चले, फिर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग हुई। एक गोली लोकेश गोरकर के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हमले में लोकेश को बचाने आए उनके भाई जय गोरकर, तपन गोरकर और ताऊ दिलीप गोरकर सहित परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। लेकिन सुबह आई जय गोरकर की मौत के खबर ने इस पूरे मामले को और भी हाईप्रोफाइल बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली का विवाद बना खून-खराबे की वजह
एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक, गोरकर और पासी परिवार के बीच होली के दिन एक महिला को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश खत्म नहीं हुई। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते शनिवार रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए।



ये भी पढ़ें- MP Weather: MP के 39 जिलों में बारिश की कमी, अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम,आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट
घटना के बाद पूरे जूना अखाड़ा क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और कई लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एएसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed