{"_id":"6a5be5e35c6953632c0588cc","slug":"waiting-for-a-paved-road-for-17-years-the-route-gets-blocked-by-mud-during-the-rains-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138824-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 17 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में कीचड़ से बंद हो जाता है रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 17 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में कीचड़ से बंद हो जाता है रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीमंदिर। नगर निगम के वार्ड नंबर-16 स्थित चंडीकोटला में महादेव मंदिर से पहाड़ी की ढलान के साथ चंडीमंदिर ट्यूबवेल नंबर-1 होते हुए ट्यूबवेल नंबर-2 तक जाने वाला संपर्क मार्ग पिछले 17 सालों से उपेक्षा का शिकार है। वर्ष 2009 में पंचायत के समय इस सड़क पर आखिरी बार तारकोल डाला गया था, लेकिन अब यह पूरी तरह उखड़ चुकी है और सिर्फ मिट्टी बची है।
स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि बारिश में यह रास्ता भारी कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की अन्य गलियों में दो-दो बार टाइलें लग चुकी हैं, लेकिन इस मार्ग की लगातार अनदेखी की जा रही है।
सड़क कच्ची होने के कारण यहां स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लगाई गई हैं। रात के समय घने अंधेरे की वजह से स्थानीय लोगों में जंगली जानवरों और असामाजिक तत्वों का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं ताकि लोगों को इस 17 साल पुरानी समस्या से राहत मिल सके।