फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SBI officers' delegation has called for the implementation of a 5-day work week.

Panchkula News: एसबीआई ऑफिसर्स प्रतिनिधिमंडल ने 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की उठाई

Sat, 24 Oct 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
SBI officers' delegation has called for the implementation of a 5-day work week.
पंचकूला। एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सांसद वरुण चौधरी से मुलाकात कर बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाने और वित्त मंत्रालय के समक्ष रखने का अनुरोध करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने बताया कि 2015 में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश घोषित हुआ था, जिसके बाद से सभी शनिवार छुट्टी की मांग की जा रही है। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और यूनियनों के बीच हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते में भी इस पर सहमति बनी थी, लेकिन यह अब तक लागू नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में निराशा है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे कर्मचारियों का वर्क-लाइफ बैलेंस सुधरेगा और कार्य प्रणाली अन्य क्षेत्रों के अनुरूप होगी। सांसद ने इस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed