{"_id":"6a7866d7f82477db020c41e9","slug":"security-of-kalka-railway-station-increased-on-the-occasion-of-independence-day-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाबनी में बदला कालका रेलवे स्टेशन: स्वतंत्रता दिवस से पहले कड़ी सुरक्षा, जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाबनी में बदला कालका रेलवे स्टेशन: स्वतंत्रता दिवस से पहले कड़ी सुरक्षा, जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया जांच अभियान
Sun, 09 Aug 2026 05:09 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:09 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कालका रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। रविवार को जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
कालका रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कालका रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता कर दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जीआरपी थाना प्रभारी मनीषा और आरपीएफ प्रभारी नमो नारायण मीणा के नेतृत्व में दोनों बलों की टीमों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों, वेटिंग रूम्स और प्रवेश व निकास द्वारों पर सघन जांच की। ट्रेनों के आवागमन और भीड़भाड़ के समय स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा सके। इस दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और लावारिस पड़े सामान की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही कई यात्रियों के सामान को भी खंगाला गया।
सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि स्टेशन परिसर या ट्रेन के भीतर कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु नजर आए, तो उसकी तुरंत सूचना जीआरपी अथवा आरपीएफ को दें।