{"_id":"69bdafbe0459d066b9031f53","slug":"special-train-to-ayodhya-on-march-26-registration-till-22-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22550-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 26 मार्च को अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन, 22 तक पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 26 मार्च को अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन, 22 तक पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थी कर सकते हैं आवेदन, अंबाला से दोपहर 3 बजे होगी रवाना
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 26 मार्च को अयोध्या स्थित राम मंदिर के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए पात्र वृद्धजन 22 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजे रवाना होगी।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनय वत्स ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के हरियाणा के स्थायी निवासी, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए www.saralharyana.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
उन्होंने बताया कि यह विशेष ट्रेन चंडीगढ़–दिल्ली ट्रैक पर आने वाले जिलों के लाभार्थियों के लिए निर्धारित की गई है, जिसमें पंचकूला जिला भी शामिल है। ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यात्रा करने वाले लाभार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड और दो फोटो लाना अनिवार्य होगा। लाभार्थियों को अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन तक स्वयं पहुंचना होगा। सरल पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर डीआईपीआरओ कार्यालय द्वारा आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर ही यात्रा की अनुमति मिलेगी।
Trending Videos