{"_id":"69bdb09a81d71402220bc518","slug":"struggle-for-domestic-gas-people-standing-in-queues-despite-rain-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22577-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घरेलू गैस के लिए जद्दोजहद, बारिश के बावजूद लाइनों में लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घरेलू गैस के लिए जद्दोजहद, बारिश के बावजूद लाइनों में लगे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग बढ़ने और सप्लाई में देरी से हालात बिगड़े, कई जगह बहस भी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई को लेकर शुक्रवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के बावजूद लोग गैस बुकिंग और सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे। कई स्थानों पर लाइन में आगे घुसने को लेकर बहस भी हुई।
घरेलू गैस की बढ़ती मांग और सप्लाई में देरी के कारण पूरे शहर में उपभोक्ता परेशान हैं। सेक्टर-16 स्थित भारत गैस एजेंसी सहित अन्य एजेंसियों पर सुबह छह बजे से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। लोगों को सिलिंडर प्राप्त करने के लिए करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
इंदिरा कॉलोनी के राजेश कुमार और सुनील ने बताया कि हालात में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है और उन्हें लंबी लाइन में लगना पड़ता है। इसी तरह की स्थिति सेक्टर-4 सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिली।
प्रशासन की ओर से उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सप्लाई आते ही सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Trending Videos