{"_id":"69cadee462308aef94094a93","slug":"students-were-advised-on-ways-to-cope-with-stress-and-anxiety-panchkula-news-c-87-1-pan1012-134715-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: छात्राओं को तनाव-चिंता से निपटने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: छात्राओं को तनाव-चिंता से निपटने के उपाय बताए
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम
70 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा, विशेषज्ञ ने कहा- परेशानी छुपाने के बजाय करें खुलकर बात
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित सरकारी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को तनाव, चिंता और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में 70 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
मनोविज्ञान विभाग की ओर से प्राचार्य डॉ. खुशीला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन परामर्श मनोवैज्ञानिक मोनिका वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में युवा, विशेषकर छात्राएं तनाव, चिंता और ओवरथिंकिंग जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं, जिससे उनका मानसिक संतुलन प्रभावित होता है।
उन्होंने भावनात्मक स्वास्थ्य में आत्मसम्मान और अच्छे संबंधों की अहम भूमिका बताई। साथ ही कहा कि मानसिक परेशानी को छुपाने के बजाय दोस्तों, परिवार या विशेषज्ञ से खुलकर बात करनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. विनय, वंदना गोयत और कल्पना भी मौजूद रहीं।
Trending Videos