सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The people of Kamla Nagar have been thirsty for water for three days.

Panchkula News: तीन दिन से पानी को तरसे कमला नगर के लोग

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The people of Kamla Nagar have been thirsty for water for three days.
विज्ञापन
पेयजल संकट से परेशान निवासी जन स्वास्थ्य कार्यालय पहुंचे, जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। भीषण गर्मी के बीच कमला नगर में पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। नियमित जलापूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों ने सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पहुंचकर रोष जताया और अधिकारियों से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित होने से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पीने के पानी से लेकर नहाने, कपड़े धोने, बर्तन साफ करने और घर की साफ-सफाई तक के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशि बाला, प्रभा रानी, सुनीता देवी, उर्मिला, शीला, राजेश कुमार, रमेश चंद, कृष्णा देवी, संतोष, अशोक कुमार, कमलेश, सविता और मीना देवी ने बताया कि कई परिवारों को पीने के पानी के लिए दूसरे क्षेत्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। कुछ लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब पानी आता भी है तो उसका दबाव इतना कम होता है कि एक बाल्टी पानी भरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos

निवासियों के अनुसार पानी की कमी से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है। हर वर्ष गर्मियों में यह समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

मोटर खराब होने से आई दिक्कत
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मंदीप ने बताया कि मोटर जलने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। मोटर की मरम्मत का कार्य चल रहा है और जल्द ही क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed