{"_id":"69bdae7d0f0d42e5660c9bfd","slug":"two-people-arrested-for-attempting-to-cheat-using-a-fake-facebook-id-in-the-name-of-a-retired-major-general-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134297-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रिटायर्ड मेजर जनरल के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रिटायर्ड मेजर जनरल के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश, पुलिस ने नेटवर्क का किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिटायर्ड मेजर जनरल के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी मेजर जनरल (रिटायर्ड) राजन महाजन ने शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाई। इस प्रोफाइल के जरिए उनके परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर संपर्क किया जाता था और झांसा देकर ठगी का प्रयास किया जा रहा था।
आरोपी खुद को विश्वसनीय दिखाने के लिए यह कहानी गढ़ते थे कि उनका एक दोस्त सीआरपीएफ में तैनात है, जो ट्रांसफर के कारण अपना घरेलू सामान सस्ते में बेच रहा है। इसी बहाने लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश की जाती थी।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि 9 मार्च को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान फेसबुक अकाउंट, मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई।
जांच में सामने आया कि फर्जी अकाउंट जिस मोबाइल नंबर से बनाया गया था, वह अलवर (राजस्थान) निवासी बब्लू मीना के नाम पर था। पुलिस ने 15 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि लालच में उसने अपने नाम पर कई सिम कार्ड लेकर अन्य लोगों को बेच दिए, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने भरतपुर निवासी हरीश कुमार सहगल को भी गिरफ्तार किया, जो इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ पाया गया।
Trending Videos