सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two Smugglers Arrested with 106 Grams of Heroin

Panchkula News: 106 ग्राम हेरोइन संग दो तस्कर गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two Smugglers Arrested with 106 Grams of Heroin
विज्ञापन
पंचकूला पुलिस की कार्रवाई, रिमांड में आरोपी ने खोले नेटवर्क के राज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने 106 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी ने नशा नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए, जिसके बाद उसके एक साथी को भी दबोच लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 मई को इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने मौली चौकी से बरवाला जाने वाली सड़क पर डांगरी पुल के पास कार्रवाई की। इस दौरान मोहाली निवासी सरबजीत सिंह उर्फ सरबू को यामाहा मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। तलाशी में उसकी जेब से 106 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रायपुररानी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी गुरदीप सिंह उर्फ दिप्पी का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने 16 मई को उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed